Home > राज्यो से ,
ग्वालियर : वो अंधेरी रात में दरवाजे पर घंटी बजाती है, रोती और चिल्लाती है, जानिए कौन है वो महिला
ग्वालियर के चंदन नगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा देर रात लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाने व घंटी बजाने संबंधी वीडियो वायरल होने के बाद दहशत का माहौल है। इस बात की सूचना मिलने पर ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने सत्यता जानने के लिए पुलिस अधिकारियों को नियुक्त कर दिया। जब जांच की गई तो एक अलग ही कहानी सामने आई। पता चला कि महिला ने सिर्फ आठ जून 2024 को ही देर रात दो-तीन घरों के दरवाजे खटखटाए थे। वीडियो में दरवाजा खटखटाते या घंटी बजाते दिख रही महिला आपागंज पुलिस चौकी के पास अपने दोस्त विक्की के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहती है। उसका अपने पति से तलाक हो चुका है और उसके एक छह साल की बच्ची भी है। विक्की शाक्य से आठ जून को झगड़ा हो गया और वह उसे छोड़कर कहीं चला गया था। जिस पर उसने विक्की की तलाश में रोते हुए चंदन नगर के कुछ घरों की घंटी बजाई थी।