ग्वालियर चंबल अंचल में सिंधिया पावर सेंटर, वे इस क्षेत्र इकलौते केंद्रीय मंत्री
ग्वालियर चंबल अंचल में अभी तक केंद्र की सत्ता के दो पावर सेंटर माने जाते थे। इनमें एक थे पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और दूसरे ज्योतिरादित्य सिंधिया। लेकिन, अब तोमर के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद इस क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया ही केंद्र में मंत्री हैं। मोदी कैबिनेट में उनके दूसरी बार शामिल होने से उनका कद और बढ़ा है। ऐसे में ग्वालियर चंबल अंचल में सिंधिया को ही विकास और सत्ता का पावर सेंटर माना जा रहा है।दरअसल, सिंधिया राजघराने के महाराज और दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर चंबल अंचल के विकास के पावर सेंटर माने जा रहे हैं। सिंधिया के दूसरी बार मंत्री बनने के बाद अब इलाके में विकास कराने की मांग तेजी से उठने लगी है। अपने पिछले कार्यकाल में सिंधिया ने देश में एयरपोर्ट बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है। साथ ही ग्वालियर का हवाई अड्डा सिर्फ 16 महीने में बनाकर प्रधानमंत्री की तारीफ भी बटोरी।