Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मोहन केबिनेट ने लिए आज बड़े फैसले

 भोपाल। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में अपने कैबिनेट सहयोगियों संग बैठक की। इस बैठक से पहले अपने संबोधन में सीएम डा. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मंत्री परिषद की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही मंत्री परिषद के सदस्यगण ने प्रदेश की लोकसभा सीटों पर आए परिणामों के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बिजली के घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को 24,420 करोड रुपये का अनुदान देने का निर्णय लिया गया। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए एक बार पदोन्नति के आधे पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
बता दें कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले मोहन कैबिनेट की बैठक हुई थी। करीब तीन माह बाद मंगलवार को हुई इस बैठक में लगभग दो दर्जन प्रस्तावों पर विचार किया गया।

 

 
 

Share This News :