शिवराज BJP के टॉप-6 नेताओं में शामिल -देश के किसानों का दर्द बांटेंगे मामा
देश को एनडीए गठबंधन वाली नई सरकार मिल गई है। सोमवार शाम को सभी मंत्रियों के विभाग के बंटवारे भी कर दिए गए हैं। नई मोदी सरकार में मध्य प्रदेश से तीन कैबिनेट और दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह डॉ. वीरेंद्र खटीक को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिया है। इसी तरह राज्य मंत्री बनाए गए दुर्गादास उईके को जनजातीयय मामलों और सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है।
शिवराज भाजपा के टॉप 10 नेताओं में शामिल
केंद्रीय मंत्री चौहान की बड़ी जीत, प्रदेश में भाजपा के क्लीन स्वीप वाले नीतीजे और शिवराज सिंह की छवि ने पार्टी में उनका कद और बढ़ा कर दिया है। पीएम मोदी और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिवराज सिंह मंच पर सबसे पहली पंक्ती में नजर आए। इतना ही नहीं पीएम मोदी के बाद वे छठे नंबर की कुर्सी पर बैठे थे और इसी नंबर पर ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। वे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद बैठे थे। ऐसे में यह साफ है कि भाजपा में उनका कद काफी बड़ा हो गया है।यह तस्वीर शपथ ग्रहण समारोह की है। पहली पंक्ति की पहली कुर्सी पर नरेंद्र मोदी बैठे हुए थे, दूसरी पर राजनाथ सिंह, तीसरी पर अमित शाह, चौथी पर नितिन गड़करी, पांचवीं पर जेपी नड्डा को जगह दी थी। इसके बाद छठवें नंबर की कुर्सी पर शिवराज सिंह बैठे हैं। अन्य नेता उनके बाद बैठे हुए हैं। इसका साफ संदेश है कि शिवराज पार्टी के टॉप छह नेताओं में शामिल हो गए हैं।
देश के किसानों का दर्द बांटेंगे मामा