Home > राज्यो से ,
एमपी-बिहार समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का शेड्यूल जारी, जानिए मतदान और परिणाम की तारीख
चुनाव आयोग ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया। इनमें मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीट शामिल हैं। सभी सीटों के लिए मतदान 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को की जाएगी।