Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
mp : शिवराज और सिंधिया के साथ पांच सांसद बनेंगे मंत्री! इनमें एक महिला भी शामिल, जानिए सूची में कौन से नाम

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सबकी निगाहें मध्य प्रदेश पर भी टिकी हुई हैं। ऐसा इसलिए है क्यों प्रदेश में भाजपा को दिल खोलकर वोट दिए हैं। प्रदेश की पूरी की पूरी 29 सीटों पर कमल खिला है। ऐसे में प्रदेश से कितने सांसद मंत्री बनेंगे, यह एक बड़ा सवाल है। अब इस सवाल का जवाब लगभग मिल गया है। मध्य प्रदेश से पांच सांसद मोदी की टीम में शामिल हो सकते हैं। इनमें शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया,डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके का नाम शामिल है।

 
 

Share This News :