Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जीतू पटवारी पहले खुद का घर नहीं बचा सके, अब हटाने की मांग ने अंदर ही अंदर जोर पकड़ा

 इंदौर। पांच माह पहले जब जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी, तब माना जा रहा था कि यह कांटोभरा ताज उनके सिर पर है। अब लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 29 में से एक भी सीट हासिल न कर पाने के कारण कांग्रेसियों ने ही उनकी चौरतरफा घेराबंदी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव के बाद जिम्मेदारी मिलते ही अपने नेताओं को भाजपा में जाने से रोकने में विफल रहने के आरोप लगे।उसके बाद लोकसभा चुनाव में अपने ही घर यानी इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपाई उड़ा ले गए और उन्हें भनक तक नहीं लगी। मालवा-निमाड़ में सभी सीटें हारने के बाद इंदौर, देवास और धार सहित अन्य जगहों से विरोध के स्वर बुलंद होने लगे हैं। कांग्रेस नेता अजय सिंह द्वारा उठाए गए सवालों के बाद अब पटवारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कई कांग्रेसी खुद ही यह स्वीकारते हैं कि पटवारी आज भी युवक कांग्रेस अध्यक्ष की कार्यशैली से बाहर नहीं आ पाए हैं।पटवारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज किया। यही वजह है कि मनमाफिक परिणाम नहीं आने के बाद अब वरिष्ठ व पुराने नेता ही उनके खिलाफ मुखर हो रहे हैं। पटवारी ने प्रत्याशी तय करने व चुनावी रणनीति बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं से कभी मार्गदर्शन ही नहीं लिया।

जबकि भाजपा की खामियों व आगामी रणनीतियों पर वरिष्ठ नेताओं का अनुभव काम आ सकता था। पटवारी का इन नेताओं के साथ मेलजोल भी कम रहा है। कांग्रेसी दबी जुबां में कह रहे हैं कि पटवारी ने पार्टी में सीनियर व जूनियर का भेद खत्म कर दिया था। वरिष्ठों का न तो सम्मान होता था और न ही निर्णय उनसे पूछकर लिए जाते थे।

कांग्रेस छोड़कर जो भी इंदौर के नेता भाजपा में शामिल हुए, उनकी पीड़ा यही रही कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पुराने लोगों व नेताओं को तव्वजो नहीं देते हैं। यदि पटवारी इंदौर में संजय शुक्ला, विशाल पटेल नेताओं के संपर्क में रहते व उनकी पूछपरख करते तो शायद वो उनके साथ में रहते। पंकज संघवी ने भी पार्टी का पाला बदलते समय अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। पाला बदलने वालों को पटवारी ने रोकने का भी प्रयास नहीं किया। बड़े नेताओं से संवादहीनता भी पटवारी को भारी पड़ी। उधर ग्वालियर चम्बल संभाग में भी जीतू पटवारी के खिलाफ माहौल बन चुका है| पटवारी चाहते तो वरिष्ठ नेता रामनिवास रावत पार्टी नहीं छोड़ते ,श्री रावत की पटवारी ने लगातार उपेक्षा की ,नतजिअ यह रहा की बे पार्टी छोड़ गए हैं और कांग्रेस को चुनाव में मुरैना और ग्वालियर में भरी नुकशान उठाना पड़ा .अब पटवारी को हटाने की मांग ने अंदर ही अंदर जोर पकड़ चुकी है .

 

 

 

 

 

Share This News :