Home > राज्यो से ,
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा शनिवार से, नौ हजार से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
एमपी बोर्ड 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा आठ जून को आयोजित की जाएगी। इसमें तकरीबन नौ हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं सुबह आठ बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएंगी, जिसको लेकर तैयारी पूरी हो गई है।12वीं की पूरक परीक्षा सभी विषयों के लिए आठ जून को आयोजित की जाएगी। जबकि हाईस्कूल पूरक परीक्षा 10 जून से 20 जून तक आयोजित की जाएगी। छात्र मासिमं की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, जिन स्टूडेंट को 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कम्पार्टमेंट आया है, केवल स्टूडेंट ही एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 में शामिल हो सकते हैं।