अजय सिंह ने पटबारी पर बोला हमला , बोले- पटवारी के कार्यकाल की समीक्षा करे हाईकमान
लोकसभा चुनाव में करारी हार पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के विधायक अजय सिंह ने संगठन के काम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के कार्यकाल की उच्च स्तर पर समीक्षा किए जाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा है कि आखिर पटवारी के कार्यकाल में बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन क्यों थामा। वहीं पार्टी छोड़कर अन्य दलों में जा रहे नेता-कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए, इस पर भी चर्चा की जानी चाहिए।
प्रदेश में मिली हार पर आश्चर्य व्यक्त किया
पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार पर आश्चर्य व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि आखिर इस हार के पीछे प्रमुख कारण क्या हैं। इसकी व्यापक स्तर पर समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस हार से कांग्रेस के कार्यकर्ता हताश और निराश हैं, जो कि भविष्य के लिए ठीक नहीं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हाईकमान अब ये शीघ्र ही तय करे कि आगे मध्य प्रदेश के लिए किस तरह के रणनीति बनाई जाए।
दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर भी उठाए सवाल