Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
काश आज राजमाता होतीं -सिंधिया की बड़ी जीत

  [ विनय शर्मा ]गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर एक बार फिर सिंधिया ने अपनी वापसी की है। 2019 के चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुए इस बार उन्होंने जी तोड़ मेहनत कर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। सिंधिया को 880666 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह यादव को 368502 मत मिले। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 512158 मतों से जीत दर्ज कर इतिहास बनाया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस ऐतिहासिक जीत देखने के लिए काश आज राजमाता माधवीराजे सिंधिया होतीं तो उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं होता .गुना लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने ज्योतिरादित्य को ऐतिहासिक जीत दिलाई  है .यह बात अंचल के हर नागरिक की जुबान पर है .यह बात करते हुए लोग भाबुक हो रहे हैं .
 

Share This News :