Homeराज्यो से ,
किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा, काउंटडाउन शुरू; 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

 देश की 543 लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया एक जून को पूरी हो गई थी। बीते ढाई महीने से चल रही चुनाव की प्रक्रिया के बाद अब लोगों की नजरें नतीजों पर हैं। आज लोगों का ये इंतिजार भी खत्म हो जाएगा। इस बार जहां भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार भी सरकार बनाने के लिए आश्वस्त है वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी इंडिया गठबंधन एग्जिट पोल के परिणामों के उलट नतीजों की आस कर रहे हैं। बेहद अहम है फाॅर्म 17सी व ईवीएम की कंट्रोल यूनिट

  • मतों की गिनती के लिए मतदान केंद्र में इस्तेमाल ईवीएम की केवल कंट्रोल यूनिट (सीयू) और फॉर्म 17सी की आवश्यकता होती है।
  • ईवीएम की सीयू से मतों की गिनती से पहले मतगणना अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उन पर लगी पेपर सील बरकरार है और डाले गए कुल वोट फॉर्म 17सी में लिखे मतों से मेल खाते हैं।
  • कंट्रोल यूनिट का परिणाम गणना पर्यवेक्षक, माइक्रो पर्यवेक्षक और उम्मीदवारों के गणना एजेंटों को दिखाने के बाद फार्म 17सी के भाग-2 में दर्ज किया जाएगा।
  • कंट्रोल यूनिट के डिस्प्ले पैनल में परिणाम प्रदर्शित न होने की स्थिति में सभी सीयू की गणना पूरी होने के बाद संबंधित वीवीपैट की वीवीपैट पर्चियों की गणना की जाएगी।
  • हर कंट्रोल यूनिट का उम्मीदवारवार परिणाम फार्म 17सी के भाग-2 में दर्ज किया जाएगा तथा मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना मेज पर मौजूद उम्मीदवारों के मतगणना एजेंटों के उस पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे।
  • प्रत्येक मतदान केंद्र का फार्म 17सी उस अधिकारी को भेजा जाएगा जो फार्म 20 में अंतिम परिणाम शीट एकत्र कर रहा है।
  • उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों के साथ हुई बैठक में यह मांग रखी गई कि सीसीटीवी फुटेज में दिन और तारीख दिखाई जाए, इसके अलावा प्रत्येक राउंड के नतीजों को डिस्प्ले किया जाए। हमने ये मांगें स्वीकार की हैं। राजीव कुमार ने कहा था जो काउंटर पर बैठते हैं, जो कंटेस्ट करते उनकी तरफ से अक्सर कोई शिकायत नहीं होती है। लेकिन फिर भी कुछ लोग सिर्फ गलत मंशा से उपद्रव करने के लिए शिकायत करते हैं। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।
     

Share This News :