Home > राज्यो से ,
अरुणाचल के रुझानों में भाजपा तो सिक्किम में SKM को बहुमत
सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 31 सीटों पर आगे चल रही है। सिक्किम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 17 सीटों का है।
देश में लोकसभा चुनावों के साथ चार राज्यों में विधानसभा के चुनाव भी कराए गए। 32 सदस्यीय सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को मतदान कराया गया था। चुनाव नतीजे अरुणाचल प्रदेश के साथ ही आने लगे हैं। राज्य की 32 सीटों पर कुल 146 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
ECI के अनुसार, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 31 सीटों पर आगे चल रही है। सिक्किम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 32 सीटों में से 17 का है।
सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। इसके नतीजे थोड़ी देर में आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) अभी सत्ता में है। एसकेएम का सीधा मुकाबला सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) से है। यहां भाजपा और कांग्रेस भी हैं। इनकी मौजूदगी नाममात्र की है।
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा अब तक 24 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 22 सीटों पर आगे है। एक तरह से अरुणाचल में भाजपा ने सूपड़ा साफ कर दिया है। एनपीपी 4 सीटों पर आगे है एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है।
अभी तक के रुझानों में भाजपा 46 सीटों पर आगे है। एनपीपी छह सीटों पर, एनसीपी तीन सीटों पर और पीपीए दो सीटों पर आगे चल रही है।