Homeराज्यो से ,slider news,
400 से अधिक सीटें जीतेंगे, देश ने अवसरवादियों को नकारा : नरोत्तम मिश्रा

एग्जिट पोल के नतीजों पर पूर्व गृह मंत्री व भाजपा न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि देश ने एक बार फिर अवसरवादियों को नकार दिया है। यह तय है कि अंतिम परिणाम में भाजपा गठबंधन चार सौ अधिक सीटो पर जीत दर्ज करेगी और मोदी जी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा एग्जिट पोल के नतीजों ने बता दिया है कि देश ने अवसरवादियों को नकार कर फिर प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास करके राष्ट्रभक्त सरकार के लिए वोट दिया है। भाजपा गठबंधन तो 400 सीटें जीतेगी ही, मध्य्प्रदेश में भी भाजपा सभी 29 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। 

Share This News :