Homeराज्यो से ,
ये पांच राशि वाले जून में होंगे मालामाल, इन ग्रहों के परिवर्तन से चमकेगी किस्‍मत

ज्‍योतिष के लिहाज से जून माह काफी अहम रहने वाला है। दरअसल, इस माह में कई गोचर राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही शनि की चाल भी वक्री हाेगी। जिसका पांच राशियों के जातकों पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उनकी किस्मत के दरवाजे भी खुलेंगे। आइए जानतें हैं कौन सा ग्रह कब और किस राशि में गोचर करेगा।

इन राशि वालों पर पड़ेगा सकारात्मक असर
मेष राशि
इन सभी ग्रहों का गोचर (शनि को छोड़कर) मेष राशि वालों के लिए शुभ फल लेकर आया है। इस राशि के जातकों को व्यापार में सफलता मिलेगी और इसमें उन्नति के द्वार खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं। साथ ही काम की तलाश में भटक रहे जातकों को भी अच्‍छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि
सूर्य के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों को कई सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और उन्हें करियर में नई सफलता प्राप्‍त होगी। शुक्र ग्रह के गोचर से जीवन सुविधाजनक होगा। जबकि बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आर्थिक सुधार लाएगा।

सिंह राशि
ग्रहों का परिवर्तन सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएग। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी जून माह इस राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि
ग्रहों का गोचर कन्या राशि वाले नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्‍छी खबर लेकर आएगा। साथ ही वेतन वृद्धि भी हो सकती है। प्रॉपर्टी और वाहन खरीदी के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि
व्यापारिक वर्ग के धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों का गोचर नई सफलताएं लाएगा। कोई नई डील हो सकती है, जिससे बड़ा आर्थिक फायदा होगा। जबकि नौकरीपेशा लोगों की आय और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

 

 

Share This News :