Homeराज्यो से ,
सुहानी सुबह, सूर्य अर्घ्य और भगवा वस्त्र....कुछ ऐसे ध्यान लगाते नजर आए पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

देश में सातवें और आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव की वोटिंग एक जून को होगी। इस चरण के मतदान की प्रचार अवधि खत्म होने के बाद पीएम मोदी कन्याकुमारी पहुंच गए। अब वहां समंदर में बनी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे यानी एक जून की शाम तक ध्यानमग्न रहेंगे। आज उनके ध्यान का दूसरा दिन है। पीएम मोदी के ध्यान की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं।
तस्वीरों में पीएम मोदी भगवा कुर्ता और गमछे में दिख रहे हैं। वे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने बैठकर ध्यान कर रहे हैं। उनके हाथों में माला है। 
 

Share This News :