Home > राज्यो से ,
MP : सफाई के दौरान तालाब ने उगले 500 के गले हुए लाखों रुपये के नोट, मौके पर पहुंची पुलिस
आगर नगर पालिका के द्वारा आगर मोतीसागर का सौंदर्यकरण और गहरीकरण को लेकर खुदाई करवाई जा रही थी। खुदाई के दौरान तालाब के नाव घाट पर झाड़ियां हटाई जा रही थी, जहां पर उपस्थित बच्चों को सबसे पहले यह रुपए दिखाई दिए। जिसके बाद वहां पर मौजूद मजदूरों द्वारा रुपए मिलने की सूचना नगर पालिका प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने पर आगर नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को बताया गया।