Homeराज्यो से ,
एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित

शहडोल में बुढ़ार तहसील अंतर्गत सिरौंजा हल्का के पटवारी रफीक खान को सोहागपुर एसडीएम अरविंद शाह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।कलेक्टर तरुण भटनागर के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह ने तहसील बुढ़ार के पटवारी हल्का सिंरौजा के पटवारी रफीक खान को शासकीय कार्याें में प्रगति असंतोषजनक होने, ग्रामीण कृषक अपने कार्य के लिए परेशान होने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।जारी आदेश में कहा गया है कि रफीक खान का निलंबन अवधि में मुख्यालय तहसील सोहागपुर नियत किया जाता है एवं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

 

 
 
 
 
 
 

Share This News :