Homeराज्यो से ,
तेज धमाके के साथ फट गई आरसीसी रोड -गर्मी की तपिश को बता रहे कारण

संभल के गवां कस्बा में मुख्य मार्ग पर बनी आरसीसी सड़क तेज आवाज से साथ फट गई। धमाके जैसी आवाज सुन आसपास के लोग सहम गए। घरों से बाहर निकलकर देखा तो सड़क फटी मिली। कस्बा गवां में गवां-अनूपशहर मार्ग पर नखासा बाजार के नजदीक चार वर्ष पहले सीसी सड़क का निर्माण किया गया था।रविवार की दोपहर दो बजे के करीब सड़क तेज आवाज के साथ फट गई और जमीन से करीब 10 इंच ऊपर उठ गई। सड़क फटने के बाद देखने वालों की भीड़ लग गई। नगर पंचायत गवां की ईओ डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा ने बताया कि सड़क की अवधि पांच वर्ष तक है। सड़क कैसे फटी इसकी जांच कराई जाएगी।घटनास्थल के सामने मेडिकल स्टोर संचालक राजेश शर्मा ने बताया कि जिस वक्त सड़क तेज आवाज के साथ फटी उस समय गनीमत रही कोई वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था। यदि वाहन गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि अब इस हादसे के बाद लोगों में दहशत है।

 

 
 
 
 
 
 

Share This News :