Homeराज्यो से ,
राहुल बोले- पीएम ने कुछ लोगों का 16 लाख करोड़ माफ किया, लेकिन हिमाचल को आपदा में मदद न दी

राहुल गांधी ने शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए नाहन में उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसी के साथ  राहुल गांधी ऊना में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के लिए मतदान करने की अपील करेंगे। 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "PM मोदी ने हमें वादा किया था कि वह 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। हमने पता लगाया कि 30 लाख सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं वो 30 लाख नौकरी हम आपको देंगे। हम हिंदुस्तान के स्नातकों के लिए एक नया अधिकार लाने जा रहे हैं जिसका नाम 'पहली नौकरी पक्का अधिकार'।राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल की सरकार को गिराने की पुरजोर कोशिश की। राहुल ने कहा कि हिमाचल की जनता चारों लोकसभा सीटों को कांग्रेस की झोली में डालें।राहुल गांधी ने कहा महिलाएं घर में काम करती हैं और बाहर भी ऐसे में वे 16 घंटे काम करती हैं। इसलिए हम महिलाओं के अकाउंट में 8 हजार 500 रुपये डालेंगे। 
राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को प्राइज फिक्सिंग का सामना करना पड़ता है। अदाणी जी आते हैं और कम दामों में सेब खरीदते हैं और महंगे दामों पर बेचते हैं। किसानों को फसलों के दाम अच्छे नहीं मिलते ऐसे में हम MSP लागू करेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि टीवी पर आपने अंबानी की शादी देखी, लेकिन सेब बागवानों को नहीं दिखाया जाता है। राहुल ने कहा नरेंद्र मोदी हैं तो अदाणी हैं। राहुल ने कहा कि देश के सारे के सारे गरीब लोगों की लिस्ट बनेगी। हर गरीब परिवार से एक महिला का नाम चुना जाएगा। पांच जुलाई को करोड़ों महिलाओं के बैंक अकाउंट में पैसे डलेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं. हमारी सरकार बनेगी तो हम सबसे पहले गरीबों की लिस्ट बनाएंगे और हर परिवार की एक महिला का नाम चुनाव जाएगा जिसके अकाउंट में पांच जुलाई को 8,500 रुपए भेजे जाएंगे. यह जुलाई के अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर और उसके आगे भी यह ठकाठक-ठकाठक होता रहेगा. उस वक्त देश का मीडिया यह कहेगा कि देश की सरकार गरीबों को मुफ्त में पैसे दे रही है, उस वक्त मैं यह कहूंगा कि अगर ज्यादा बोले तो मैं यह रकम दोगुनी कर दूंगा. गरीबों के इस लिस्ट में किसानों के परिवार होंगे, गरीबों के परिवार होंगे.
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने अदाणी को हिमाचल के सेब पकड़ा दिए। एयरपोर्ट दे दिए। राहुल गांधी ने कहा कि शायद परमात्मा कह रहे हैं कि पीएम मोदी को अदाणी की मदद करनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कुछ 22 से 25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ किया, लेकिन हिमाचल को आपदा में हुए नुकसान का 9 हजार करोड़ नहीं दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और अदाणी की पार्टनरशिप के कारण हिमाचल के किसानों को सेब के सही दाम नहीं मिल पाते, क्योंकि मोदी ने सभी कोल्ड स्टोरेज अदाणी को दे दिए हैं वो जब चाहते हैं सेब के दाम को कंट्रोल कर सकते हैं। मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या कभी टीवी पर कोई सेब का बागवान या कोई मजदूर दिखाया जाता है लेकिन अंबानी की शादी जरूर दिखाई जाती है। देश में सिर्फ 22-25 लोगों हैं, वो जो भी सपना देखते हैं, पूरा हो जाता है और बाकी हिंदुस्तान देखता रह जाता है। पूरा देश जानता है कि अगर नरेंद्र मोदी है तो अदाणी का बिजनेस आसमान में जाएगा। 
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि उनका भगवान के साथ डायरेक्ट क्नेक्शन है और कार्यकर्ता ताली बजाते हैं और कहते हैं वाह क्या बात कही। 
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता आजादी के लिए लड़े। हमारे लाखों कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर लड़े। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान की सोच हजारों साल पुरानी है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उनके नेता खुलकर कह रहे हैं कि हमारी सरकार 400 पार हुई तो संविधान को फाड़कर फेंक देंगे।राहुल गांधी ने कहा कि 40 साल मेहनत करने के बाद एक आम आदमी सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने हैं। राहुल गांधी ने कहा मैंने सुक्खू जी को मेहनत करते देखा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 

Share This News :