Home > अपना शहर ,
नार्दन रेल्वे दिल्ली, सैल उडीसा व साउथ सेन्ट्रल रेल्वे हैदराबाद ने किया अगले दौर में प्रवेष

80वीं अ.भा.सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता

नार्दन रेल्वे दिल्ली, सैल उडीसा व साउथ सेन्ट्रल रेल्वे हैदरावाद ने अपने अपने मैंचो में जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
रेल्वे हाॅकी स्टेडियम पर खेली जा रही 80वीं अ.भा सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज हुए पहले मुकाबले में नार्दन रेल्वे दिल्ली और जामिया मिलिया इस्मालिक वि.वि. दिल्ली की टीमों के बीच भिंड़त हुई। मैंच के मध्यातंर तक भिंड़त खाशी संघर्ष पूर्ण रही। दोनो ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैंच का पहला गोल नार्दन रेल्वे दिल्ली के सुखमान ने 30वे मिनट में कर टीम में खुशी की लहर पैदा की। मध्यांतर पश्चात हुए खेल में रेल्वे के खिलाडी हरीश को 42वें मिनट में एक मौका मिला जिसे गोल में तव्दील कर मैंच का परिणाम 2-0 ला खडा किया। दो गोल से पिछडे जामिया वि.वि.के खिलाडी काफी मेहनत के बाद 59वे मिनट राॅकी व टीम के कप्तान पवन सिंह ने 62वें मिनट में गोल कर मैंच का परिणाम बराबर कर दिया, इस स्थिति में रेल्वे की टीम की मुश्किल और भी बढ़ गई तभी मैच के अतिंम समय में नार्दन रेल्वे दिल्ली के सुखमान को 65वे मिनट में एक मौका और मिला जिसे विपक्षी टीम का तख्ता बजाकर मैंच का परिणाम 3-2 कर मैंच जीता।
दिन का दूसरा मैंच सैल उडीसा व एन.सी.आर.झांसी के बीच खेला गया जिसमें सैल के अनुग्रह कुजुर व अशोक लाकरा की जोडी ने एन.सी.आर झांसी की टीम को स्पर्धा से बाहर का रास्ता दिखाया। मैंच के प्रांरभ होते ही उडीसा के अनुग्रह ने 5वें मिनट में पहला गोल के अलावा 24 वें मिनट में गोल किया। इसके बाद साथी खिलाडी अशोक लाकरा ने 14वें, 30वें, 59वें, मिनट में गोल किए। जवकि विपक्षी टीम एन.सी.आर झांसी की और से दीपक ने 34वें मिनट के अलावा इमरान ने 57वे, व 65वें, मिनट में गोल किये। अततः मैंच का परिणाम 5-3 से सैल उडीसा के पक्ष में रहा।
आज का तीसरा मैंच साऊथ सेन्ट्रल रेल्वे हैदरावाद व स्पोर्टस काॅलेज लखनऊ के बीच खेला गया जिसमें साऊथ सेन्ट्रल रेल्वे हैदरावाद ने स्पोर्टस काॅलेज लखनऊ को 10-1 से रोंदा। मैंच के शुरुआत से ही यू.पी हाॅस्टल लखनऊ की टीम पर दवाब बनाया साउथ सेन्ट्रल की और से पूनच्चः ने 13,15,50, मंयक ने 29, अजीत पान्डे 34, संदीप कुमार 35, गुरूभेज 45, राजू पाल 49,69 अर्जुन यादव 68 वेें मिनट में गोल कर मैच का परिणाम 10-1 से अपने पक्ष में किया वही विपक्षी टीम यू.पी हाॅस्टल लखनऊ के जर्सी नं. 12 पहनकर खेल रहें राहुलराज वाहर ने मात्र 58 वें मिनट में 1 गोल करने सफलता मिली अतः मैच का परिणाम 10-1 से साउथ सेन्ट्रल रेल्वे के पक्ष में रहा।
आज के मैच
निगम खेल अधिकारी श्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि दिंनाक 8/1/2017 रविवार को 3 मैच खेले जायेगें। यूनियन बैंक मुंबई विरुद्व वेस्र्टन रेल्वे मुंबई (11ः00) बजे, दूसरा सैल उड़ीसा विरुद्व दिल्ली इलेवन (1ः00 बजे) तीसरा मैच सेन्ट्रल रेल्वे मुंबई विरूद्व नार्दन रेल्वे दिल्ली (3ः00) बजे खेल जायेगें।

    

 

Share This News :