Homeराज्यो से ,
आठ प्रदेशों में 58 सीटों पर वोटिंग जारी; जयशंकर-गौतम गंभीर ने दिल्ली में डाला वोट

 लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि हर किसी को मतदान करना चाहिए क्योंकि यह हमारी शक्ति है। लोकतंत्र को और भी अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए लोगों का बड़ी संख्या में मतदान करना महत्वपूर्ण है.पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने स्वामी दयानंद सर्वोदय कन्या विद्यालय, ओल्ड राजिंदर नगर से अपना मतदान किया।केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने छठे चरण में मतदान केंद्र माउंट कार्मेल स्कूल, मोती बाग में अपना वोट डाला।नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान किया।विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने छठे चरण में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, 'हमने अभी वोट किया है। हम चाहते हैं कि भारी संख्या में आज मतदान हो क्योंकि यह देश के लिए एक बहुत बड़े निर्णय का समय है।

 
 
 
 
 

Share This News :