Home > राज्यो से ,
देश की सबसे छोटी लोकसभा सीट है चांदनी चौक, व्यापारियों का दबदबा, इस बार भी रोचक मुकाबला

 राजधानी दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर 25 मई, शनिवार को मतदान होने जा रही है। इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। AAP को जहां 4 सीट मिली है, तो कांग्रेस ने शेष 3 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।चांदनी चौक लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। भाजपा के अब तक डॉ. हर्षवर्धन चुनाव लड़ते रहते रहे हैं, लेकिन पार्टी ने इस बार उनका टिकट काट कर प्रवीण खंडेलवाल को दे दिया है। यह प्रवीण का पहला लोकसभा चुनाव है।उनका मुकाबला कांग्रेस के 79 वर्षीय जेपी अग्रवाल से है। जेपी अग्रवाल अब तक 10 बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 1984, 1989 और 1996 में वे इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।चांदनी चौक सीट क्षेत्रफल की दृष्टि से देश की सबसे छोटी लोकसभा सीट है। यहां व्यापारी वर्ग का दबदबा है। मॉडल टाउन, शालीमार बाग और आदर्श नगर इसी लोकसभा में आते हैं। भाजपा प्रत्याशी खंडेलवाल खुद भी बिजनेसमैन हैं और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के संस्थापक हैं।

 

 

 

Share This News :