Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष की अचानक मौत, रोज की तरह दर्शन करने पहुंचे थे तभी बिगड़ी तबीयत
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का आज सुबह अचानक निधन हो गया। वह प्रतिदिन की तरह बाबा महाकाल के दर्शन करने घर से निकले थे और मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करने ही वाले थे कि इसके पहले मंदिर के बाहर बनी मोनू तिवारी की दुकान पर अचानक उनकी तबीयत खराब हुई इसके बाद उन्हें ई-रिक्शा से तत्काल अवंती हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन यहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जाता है इसके पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।