Home > अपना शहर ,
निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता न करें – श्रीमती माया सिंह

मुरैना में जिला योजना समिति की बैठक संपन्न 

प्रदेश की नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा मुरैना जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि मुरैना जिले में चल रहे निर्माण कार्यो में क्वालिटी का विशेष ध्यान रखे। इसके साथ ही उन्होने 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यो को मार्च तक पूर्ण करने की डेट लाइन निर्धारित की। उन्होने यह निर्देश जिला योजना समिति की बैठक में निर्माण एजेसियों एवं जिला अधिकारियो को दिए। बैठक में उन्होने नगरोदय अभियान एवं आनंद विभाग की समीक्षा की ।

इस अवसर पर महापौर श्री अशोक अर्गल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अनूप सिंह भदौरिया, पशु पालन एव कुक्कट पालन के अध्यक्ष श्री मुंशीलाल, जौरा विधायक श्री सूवेदार सिंह भदोरिया, सुमावली विधायक श्री सत्यपाल सिंह सिकरवार, सहकारी बैक के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री शिवमंगल सिंह तोमर, कलेक्टर श्री विनोद शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री विनीत खन्ना, सभापति श्री अनिल गोयल, आयुक्त नगरनिगम श्री डी.के.जैन, जिला सीईओ श्री अनुराग वर्मा, अपर कलैक्टर श्री विवेक सिंह, समिति के सदस्य सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी मोजूद थे ।

            श्रीमती मायासिंह ने कहा कि म.प्र.सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए ग्राम संपर्क एवं नगरउदय अभियान चलाया है इस अभियान का मतलब प्रदेश सरकार द्वारा सर्वहारा वर्ग के लिए संचालित कलयाण कारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने का एक अनूठा अभियान है। इसके लिए मुरैना जिले की सभी नगरीय निकायों में 164 वार्डो के लिए 7 विभागों द्वारा 164 दल बनाये गए है। इन दलों का काम डोर टू डोर घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों को लाभ देना प्राथमिकता में लिया है।

समिति के सदस्यों के मांग पर अम्बाह से पिनाहट मार्ग का काम समय सीमा में पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त की इस पर सर्वसंम्मति से कंपनी सीएमएम इंदौर को ब्लेक स्टेट घोषित करने के सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही बामसोली तालाब के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव बनाने के निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारियो को दिए है। श्रीमती माया सिंह ने फसल बीमा का लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए।

            श्रीमती मायासिंह ने कहा कि निर्माण विकास कार्यो में पैसे की कमी आढे नही आयेगी । इस अवसर पर उन्होने आनंद विभाग की गतिविधियों की भी समीक्षा की।

Share This News :