चुनाव प्रचार के लिए विजयवर्गीय को मिला बड़े राज्य का जिम्मा
मध्य प्रदेश में 13 मई को मतदान हो चुका है और अब इंदौर के भाजपा के बड़े नेता दूसरे राज्यों के चुनाव प्रचार अभियानों में हिस्सा ले रहे है। कैलाश विजयवर्गीय, जीतू जिराती, शंकर लालवानी दूसरे प्रदेशों में प्रचार करने गए है।प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके है। उन्हें भाजपा ने पंजाब राज्य का जिम्मा दे रखा है। पंजाब में भाजपा की कांग्रेस और आप पार्टी से कड़ी टक्कर है।विजयवर्गीय पहले हरियाणा के प्रभारी रह चुके है। उनके नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की सरकार बन चुकी थी, इसलिए उन्हें पंजाब भेजा गया है। वे फिलहाल वहीं पर है। उन्होंनेे चंडीगढ़,पंचकुला और अमृतसर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार किया। पंजाब में 25 मई को मतदान होना है। विजयवर्गीय दिल्ली की चांदनीचौक सीट के भाजपा उम्मीदवार के लिए भी चुनाव प्रचार करने गए थे।