Home > अपना शहर ,
मंत्री श्रीमती माया सिंह आज डीडीनगर में जन संवाद करेंगी

ग्वालियर 07 जनवरी 2017/ नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 8 जनवरी को ग्वालियर प्रवास पर रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती माया सिंह प्रात: 11 बजे दीनदयालनगर स्थित मंगल भवन में जन संवाद करेंगी। इस दौरान वे खासतौर पर नगर निगम, हाउसिंग बोर्ड और विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा करेंगी। नगरीय विकास मंत्री सायंकाल 4 बजे चेम्बर ऑफ कॉमर्स में व्यापार समिति लश्कर के नव वर्ष मिलन समारोह एवं डायरेक्ट्री विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Share This News :