होटल के कमरा नंबर-302 में शीतल का कत्ल, बैग में मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार
राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती की हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक होटल के अंदर हत्या हो गई है। हत्या होटल में युवती के साथ रुके उसके हरियाणा के पलवल निवासी दोस्त विनोद ठाकुर के रूप में हुई है। युवती भोपाल से माता-पिता को बिना बताए 5 मई को सुबह करीब ग्यारह बजे के बार घर से लापता हुई थी। हालांकि उसने दिल्ली और फिर मनाली के लिए टिकट पहले ही बुक करा लिया था। परिजनों का आरोप है कि शाहपुरा पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने बेटी को तलाशने कोई कार्य नहीं किया। हालांकि शाहपुरा थाना प्रभारी ने कहा कि युवती के परिजनों ने कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय शीतल कौशल पिता कैलाश कौशल शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। वह भोपाल के सरोजिनी नायडू स्नातकोत्तर महाविद्यालय (नूतन कॉलेज) से स्नातक की पढ़ाई की है। उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हरियाणा के पलवल निवासी विनोद ठाकुर से हुई थी। मनाली पुलिस ने पूछताछ के बाद जो जानकारी मीडिया को बताई है, उसके अनुसार मनाली के जिस एक होटल के कमरा नंबर 302 में मनाली के आधार कार्ड पर दोनों रूके थे। विनोद ठाकुर का कोई दस्तावेज भी होटल वालों ने जमा नहीं कराया था। शीतल और विनोद 13 मई को मनाली पहुंचे थे। होटल में शीतल का आधारकार्ड रजिस्टर्ड किया गया था। 14 मई को दोनों सिस्सू घूमने गए थे। शाम को वापस आने के बाद दोनों ने कमरे में ही होटल से खाना मंगवाकर खाया। कल 15 मई की शाम को विनोद ठाकुर ने होटल के मैनेजर से वोल्वो बस स्टैंड जाने के लिए टैक्सी मंगवाई। टैक्सी पहुंचने के बाद विनोद अकेला ट्रॉली बैग लेकर टैक्सी में बैठने जा रहा था।