Home > अपना शहर ,
अब दीनदयालनगर के महाराजा कॉम्प्लेक्स तक ऑटो-टेम्पो जाना होगा अनिवार्य

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 

महाराजपुरा गाँव तक जाने वाले कम से कम आधे ऑटो-टेम्पो को दीनदयालनगर के महाराजा कॉम्प्लेक्स स्टेण्ड तक जाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही केआरजी और पद्मा विद्यालय के सामने ऑटो-टेम्पो का खड़ा होना प्रतिबंधित किया जाता है। यह दो महत्वपूर्ण निर्णय जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए हैं। बैठक एडीएम श्री शिवराज वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में डीएसपी ट्रैफिक श्री कनौरिया, आरटीओ श्री चौहान, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी श्री प्रवीण अग्रवाल सहित ऑटो टेम्पो यूनियन के प्रतिनिधि और जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

      एडीएम श्री शिवराज वर्मा ने कहा कि ग्वालियर शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिये आवश्यक है कि लोगों की सुविधा और जरूरत के अनुसार वाहन स्टेण्ड और पार्किंग निर्धारित किए जाएँ। इसके साथ ही शहर में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिये परिवहन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संयुक्त रूप से सवारी वाहनों की जाँच का विशेष अभियान चलाए। इसके लिये जिला परिवहन अधिकारी समयबद्ध कार्यक्रम तैयार करें। उन्होंने शहर में लोडिंग वाहनों की पार्किंग स्थल के चयन और मुरैना से आने वाली वह बसें जो पागलखाना तिराहे तक आती हैं, उनके पार्किंग के लिये स्थान सुनिश्चित करने की कार्रवाई नगर निगम के साथ की जाए।

      बैठक में जिला परिवहन अधिकारी को टाटा मैजिक और विक्रम वाहनों के युक्तियुक्तिकरण के लिये विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। ऑटो यूनियन प्रतिनिधियों की माँग पर ऑटो के लायसेंस रिन्यूवल प्रक्रिया में संशोधन किया गया। इसके तहत रिन्यूवल के लिये ऑटो मालिक को वाहन परिवहन कार्यालय ले जाने की आवश्यकता अब नहीं होगी। 

Share This News :