Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया ने मां राजमाता माधवी राजे को दी अंतिम विदाई, इतने दिन तक मनेगा शोक -देखें तस्वीरें

सिंधिया राजघराने की राजमाता व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां को अंतिम विदाई दी गई।ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मां को मुखाग्नि दी। ग्वालियर आने के बाद राजमाता की पार्थिव देह पहले रानी महल में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई थी। इसके बाद सिंधिया रियासत के थीम रोड स्थित छतरी मैदान में पूरे राजसी परंपरा के साथ पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मां को अंतिम विदाई दी। 

 
Madhavi Raje Scindia funeral Jyotiraditya Scindia bids last farewell to Madhavi Raje by shaving his head Photo

इस दौरान सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा , मंत्री द्वय कैलाश विजय वर्गीय ,प्रह्लाद पटेल ,पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ,जयभान सिंह पबैया  सहित तमाम राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। बता दें, आम आदमी के रीति-रिवाजों से राजसी परंपरा अलग होती है। सिंधिया राजघराने में 14 दिनों तक शोक रहेगा।

राजमाता माधवी राजे सिंधिया की पार्थिव देह को गुरुवार को एमपी के ग्वालियर लाया गया। वो इसलिए क्योंकि सिंधिया ग्वालियर में निवास करते हैं। यहां जय विलास पैलेस में राजमाता का पार्थिव शरीर रखा गया। जहां आज तमाम हस्तियां अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने पहुंची। वहीं, इसके बाद सिंधिया पैलेस से फूलों से सजे वाहन में राजमाता की अंतिम यात्रा निकली। इस दौरान बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ में मौजूद रहे। 

Madhavi Raje Scindia funeral Jyotiraditya Scindia bids last farewell to Madhavi Raje by shaving his head Photo

छतरी मैदान में राजमाता के अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई थी। जहां पति माधवराजे सिंधिया की समाधि के बाजू में माधवी राजे की अंतिम क्रिया की गई। इस दौरान पूरा सिंधिया परिवार मौजूद रहा। 

 
Madhavi Raje Scindia funeral Jyotiraditya Scindia bids last farewell to Madhavi Raje by shaving his head Photo

पुरोहित की मौजूदगी में राजसी परंपरा और मंत्रोच्चारण के साथ राजमाता को अंतिम विदाई दी गई।सिंधिया ने अपना सिर भी मुंडवाया। इसके बाद पुरोहित द्वारा बताए सारे नियमों का पालन करते हुए मां माधवी राजे सिंधिया को मुखाग्नि दी।

Share This News :