मध्य प्रदेश में पांच महीने में मंत्रियों के निर्वाचन क्षेत्रों में 22 प्रतिशत तक घटा मतदान
भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसमें सभी 29 सीटों पर 66.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। पांच माह पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में हजारों मतों के अंतर से जीतने वाले मंत्रियों के निर्वाचन क्षेत्र में हुए मतदान की तुलना हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव से की जाए तो इसमें 22 प्रतिशत की कमी आई है।
सबसे बड़ी गिरावट मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के निर्वाचन क्षेत्र जबेरा में हुई। यहां विधानसभा चुनाव में 80.36 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था, जो लोकसभा चुनाव में घटकर 58.39 प्रतिशत रहा गया। यानी 21.97 प्रतिशत की कमी आई। इस दृष्टि से सबसे बेहतर प्रदर्शन वन मंत्री नागर सिंह चौहान की विधानसभा सीट आलीराजपुर में रहा। यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मतदान में अंतर केवल 1.4 प्रतिशत रहा।
भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रियों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी। मतदान केंद्र स्तर पर पन्ना और अर्द्ध पन्ना प्रभारियों को उतारा गया। घर-घर संपर्क का दौर चला और मतदान के दिन एक-एक मतदाता की चिंता की गई। इसके बाद भी मंत्री अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में मतदान को संभाल नहीं पाए।
कहां कैसा रहा मतदान
मंत्री- विधानसभा 2023-लोकसभा 2024-अंतर (मतदान प्रतिशत में)
डा.मोहन यादव (सीएम)-उज्जैन दक्षिण 70.59-67.31-3.28
राजेंद्र शुक्ल- रीवा 58.84-68.28-9.44
जगदीश देवड़ा- मल्हारगढ़ 86.33-78.01-8.32
कैलाश विजयवर्गीय-इंदौर एक 72.28-60.93-11.35
प्रहलाद सिंह पटेल- नरसिंहपुर 83.11-67.01-16.1
विजय शाह-हरसूद 79.58-68.13-11.45
तुलसीराम सिलावट- सांवेर 80.24-67.10-13.14
राकेश सिंह- जबलपुर पश्चिम 71.63-59.20-12.43
राव उदय प्रताप सिंह-गाडरवारा 83.30-67.60-15.7
गोविंद सिंह राजपूत-सुरखी 76.05-67.04-9.01
प्रद्युम्न सिंह तोमर- ग्वालियर 65.29-58.74-6.65
विश्वास सारंग- नरेला 65.48-60.80-4.68
एदल सिंह कंसाना- सुमावली 72.22-54.04-18.18
करण सिंह वर्मा-इछावर 86.74-80.27-6.47
इंदर सिंह परमार- शुजालपुर 84.70-75.73-8.97
चेतन्य कुमार काश्यप- रतलाम सिटी 73.49-71.34-2.15
लखन पटेल- पथरिया 78.30-57.48-20.82
धर्मेन्द्र सिंह लोधी- जबेरा 80.36-58.39-21.97
संपतिया उइके- मंडला 82.34-72.95-7.39
राकेश शुक्ला- मेहगांव 64.97-53.91- 11.06
निर्मला भूरिया- पेटलावद 79.39-75.02-4.37
दिलीप अहिरवार- चंदला 67.80-50.15-17.65
कृष्णा गौर- गोविंदपुरा 63.03-61.39-1.64
नारायण सिंह कुशवाह- ग्वालियर दक्षिण 63.83-62.27-1.56
राधा सिंह- चितरंगी 71.84-56.59-15.25
प्रतिमा बागरी- रैगांव 70.82-61.38-9.44
नरेंद्र शिवाजी पटेल- उदयपुरा 81.69-60.64-21.05
नारायण सिंह पंवार- ब्यावरा 84.33-75.92-8.41
नोट- मतदान के आंकड़े निर्वाचन आयोग के अनुसार।