Home > राज्यो से ,
सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, इस लिंक पर चेक करें रिजल्ट

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2023-24 के लिए सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं लंबे समय से परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे थे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल results.cbse.nic.in पर अपडेट जारी कर दिए हैं।कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार लंबे समय बाद आज खत्म हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा है। बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस साल लड़कियों के पास होने प्रतिशत 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91.52 फीसदी लड़कियां पास हुई है, वहीं लड़कों के पास होने का प्रतिशत 85.12 फीसदी है। इसके अलावा 50 फीसदी ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी भी पास हो गए

 सीबीएसई बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है।  

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा में 1,16,145 छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, जो उत्तीर्ण हुए कुल छात्रों का 7.16 प्रतिशत है।
इस बार सीबीएसई बोर्ड के विदेश में स्थित स्कूलों में 20,355 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 19,508 पास हुए हैं। यहां पास प्रतिशत 95.84 फीसदी रहा है।
 
 
 
 
 
 

Share This News :