मोदी की गारंटी' के खिलाफ केजरीवाल लाए अपनी 10 गारंटी, बोले- PoK को वापस लाएंगे
चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत पर बाहर आने के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल लगातार हमलावर हैं। उन्होंने भाजपा और खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले किए। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी 10 गारंटी जारी की। उन्होंने कहा कि अभी मैंने इस बारे में इंडी गठबंधन के किसी नेता से बात नहीं की है, लेकिन जिस तरह की ये गारंटी हैं, किसी को आपत्ति नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के सामने यह केजरीवाल की गारंटी है। केजरीवाल ने पीएम मोदी के पुराने वादे भी बताए और कहा कि जनता को किसकी गारंटी पर भरोसा करना चाहिए। खास बात यह है कि इन गारंटियों में पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को वापस लाना भी शामिल है।
केजरीवाल की गारंटी
गारंटी-1: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने पर देश के सभी गरीबों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, हम देश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराएंगे। देश में 3 लाख मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है लेकिन उपयोग केवल 2 लाख मेगावाट है। हमारा देश ऐसा कर सकता है। मांग से अधिक बिजली का उत्पादन हमने दिल्ली और पंजाब में किया है, हम देश में भी करेंगे, हम सभी गरीबों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देंगे, इसमें 1.25 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे।
गारंटी-2: केजरीवाल बोले - दूसरी गारंटी यह है कि हम सभी के लिए अच्छी और उत्कृष्ट मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करेंगे। सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा प्रदान करेंगे। हमने दिल्ली में ऐसा किया है और पंजाब को इसके लिए 5 लाख करोड़ रुपये की जरूरत होगी।
गारंटी-3: तीसरी गारंटी बेहतर स्वास्थ्य सेवा है। हम सभी के लिए अच्छे इलाज की व्यवस्था करेंगे। हर गांव, हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। जिला अस्पताल को मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में बदल दिया जाएगा। इस देश में पैदा होने वाले हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज मिलेगा। बीमा के आधार पर इलाज नहीं किया जाएगा क्योंकि यह एक बड़ा घोटाला है।
विधायकों की बैठक में क्या बोले केजरीवाल
भाजपा चाहती थी कि केजरीवाल को जेल भेज दो और पीछे से पार्टी तोड़ दो। ये चाहते थे कि विधायकों को तोड़ लो, लेकिन कोई नहीं टूटा।
भाजपा चाहती थी कि भगवंत मान को अपनी तरफ मिला लेंगे, वे भी नहीं हिले। भाजपा जानती है कि आने वाले समय में यदि किसी पार्टी से उनको खतरा है तो वो आम आदमी पार्टी है।
आम आदमी पार्टी को ही आने वाले समय में देश चलाना है।
केजरीवाल के तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद यह पहला मौका है जब उनकी विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान दिल्ली और पंजाब के लोकसभा चुनावों पर मंथन हुआ।
केजरीवाल के तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद यह पहला मौका है जब उनकी विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान दिल्ली और पंजाब के लोकसभा चुनावों पर मंथन हुआ।
केजरीवाल ने कहा कि मोदी अगले वर्ष 17 सितंबर को 75 साल के हो जाएंगे। ऐसे में वह अगले साल अमित शाह को पीएम बनाएंगे। अबकी बार वोट भी वह अपने लिए नहीं, अमित शाह के लिए ही मांग रहे हैं। अगर मोदी चुनाव जीत गए तो दो महीने के अंदर उप्र का सीएम बदल दिया जाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी। शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, मनोहर लाल, रमन सिंह की राजनीति खत्म कर दी। अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। उन्होंने कहा कि मोदी ने एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया है- ‘वन नेशन वन लीडर।’ वह देश के सारे नेताओं को जेल भेजकर लोकतंत्र खत्म कर देना चाहते हैं। अगर वह चुनाव जीत गए तो थोड़े दिन के बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, स्टालिन साहब, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे सभी जेल में होंगे।
केजरीवाल ने दावा किया कि चार जून के बाद देश में भाजपा सरकार नहीं रहेगी। केंद्र में आएनडीआइए की सरकार बनने जा रही है। हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, उप्र, झारखंड हर जगह इनकी सीटें कम हो रही है। भाजपा को 220 से 230 सीटें ही मिल रही हैं।