Home > राज्यो से ,
75 साल को लेकर भाजपा में भूचाल ; राय
आप नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, 'कल से अरविंद केजरीवाल ने जब बयान दिया (कि प्रधानमंत्री अगले साल 75 वर्ष के होने जा रहे हैं) उसकी चर्चा भाजपा का हर पदाधिकारी-कार्यकर्ता कर रहा है। मोदी जी ने खुद 75 साल होने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के रिटायरमेंट का नियम बनाया और अब वे 75 साल के होने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के बयान से भाजपा में कल से भूचाल आया हुआ है।गोपाल राय ने कहा, 'दिल्ली के अंदर AAP लगातार भाजपा की तानाशाही के ख़िलाफ अलग-अलग तरीके से जनता के बीच चुनाव प्रचार कर रही है। पहले भी हमने कई दूसरे माध्यम से लोगों को बताने की कोशिश की है। आज फिर से साइक्लोथॉन के माध्यम से जनता के बीच संदेश पहुंचा रहे हैं कि देश को बचाने के लिए भाजपा सरकार की तानाशाही को खत्म करना जरूरी है।