Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
तेलंगाना में बोले पीएम मोदी; कांग्रेस 'हिंदू विरोधी', इसका ट्रैक रिकॉर्ड 'पहले लूट, तुष्टिकरण, वंशवाद'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ''हिंदू विरोधी'' है और उसका ट्रैक रिकॉर्ड ''पहले लूट, तुष्टिकरण और वंशवाद'' का है।तेलंगाना में हैदराबाद और महबूबनगर लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले मोदी ने विश्वास जताया कि "जो लोग सीएए, यूसीसी का विरोध करते थे और जो लोग 'वोट जिहाद' की बात करते हैं वे 4 जून को हार जाएंगे" जब लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।उन्होंने कहा कि आज, भारत एक डिजिटल शक्ति, फिनटेक शक्ति, अंतरिक्ष शक्ति और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा, "यह मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड है। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड क्या है? कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड लूट, तुष्टीकरण, वंशवाद पहले, आतंकवादियों पर नरमी है।

 

Share This News :