Home > राज्यो से ,
केएल शर्मा को अमेठी से टिकट दिए जाने पर प्रियंका गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने केएल शर्मा को अमेठी से टिकट दिए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोकसभा चुनाव में यहां से जीत होगी। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''किशोरी लाल शर्मा से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे, उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है।प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ''आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल को कांग्रेस ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है. किशोरी लाल की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा, ढेर सारी शुभकामनाएं।

 

 

Share This News :