Home > राज्यो से ,slider news,
नरोत्तम मिश्रा का दावा- शादी-ब्याह और गर्मी ने गिराया मतदान, अब तीसरे चरण में आएगा सुधार

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा की न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा का दावा है कि शुरुआती दो चरणों में मतदान कम हुआ है, लेकिन आगे आने वाले चरणों में सुधार होगा। शुरुआती दो चरणों में मतदान में गिरावट की मुख्य वजह शादी-ब्याह और गर्मी रही। साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है।  उन्होंने कहा कि अब तक चार लाख से अधिक नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इन्हें पार्टी में समरस कर लिया गया है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। आने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री और विधायक भी शामिल हैं।आप हमारी प्रतिक्रिया क्यों ले रहे हैं, कांग्रेस अध्यक्ष की प्रतिक्रिया लीजिए। यह उनके शहर का ही प्रत्याशी चला जाए, तो क्या कह सकते हैं। पहले कांग्रेस ने खजुराहो सीट छोड़ी। फिर इंदौर में प्रत्याशी ने कांग्रेस छोड़ दी। यह तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को देखना चाहिए। पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी लेकर घूम रहे हैं और अपना घर ही नहीं देख सके।हमारा वोट तो पूरा गिरा है। कांग्रेस नैराश्य भाव से ग्रसित है। उनका वोट नहीं गिरा है। निश्चित रूप से शादियों का असर हुआ। गर्मी ने भी असर दिखाया। जल्द ही आने वाले चरणों में सुधार देखने को मिलेगा।

 
 
 
 
 
 

Share This News :