Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दो टैंकर किए जनता को समर्पित

दतिया। आगामी गर्मी में दतिया नगर में पेयजल की आपूर्ति हर घर में सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने नवनिर्मित दो टैंकर जनता को समर्पित किए। यह टेंकर उनकी स्वयं की निधि से निर्मित है। दतिया नगर में बाहरी क्षेत्र में जहां पर वर्तमान में पानी की पाईप लाईन नहीं है वहां पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह टेंकर उपयोगी सिद्ध होंगे। 

Share This News :