Home > राज्यो से ,
भाजपा उम्मीदवार समर्थकों ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, शहर में लगा डाले होर्डिंग-बैनर
लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार द्वारा आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया गया है। बाबा साहेब अंबेडकर की 133वीं जयंती की अवसर पर भाजपा उम्मीदवार शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थकों ने सार्वजनिक जगहों पर होर्डिंग और पोस्टर लगाए। जानकारी लगते ही निगम के अधिकारी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे और सभी होर्डिंग और बैनर को उतारते हुए नजर आए।