Home > राज्यो से ,
प्रदेश में 24 करोड़ की शराब, 9 करोड़ की ड्रग्स समेत 103 करोड़ से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त
मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में चुनाव होना है। इसमें प्रथम चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान को 6 सीटों पर मतदान होगा। प्रदेश में निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए आयोग जुटा हुआ है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 10 अप्रैल तक 13 करोड़ 77 लाख 63 हजार 629 रुपए नगद राशि समेत 103 करोड़ 33 लाख 19 हजार 639 रूपये मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी हैं। इसमें 15 लाख 74 हजार 970 लीटर शराब भी शामिल है, जिसका मूल्य 24 करोड़ 64 लाख 13 हजार 47 रूपये है।