Home > राज्यो से ,
बसपा के एक और सांसद ने पार्टी छोड़ी
लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच नेताओं का दलबदल जारी है। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी सांसद मलूक नागर बसपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं। बसपा सांसद गुरुवार को जयंत चौधरी के आवास पर पहुंचे और रालोद की सदस्यता ग्रहण की। जयंत चौधरी के एनडीए में जाने के बाद और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के बाद नागर जयंत चौधरी को मुबारकबाद देने भी गए थे। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह रालोद में शामिल हो सकते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने 10 सीटें जीती थीं। बीते कुछ वक्त में मलूक नागर बसपा के पांचवें सांसद हैं जिन्होंने पार्टी का साथ छोड़ दिया है।