Home > राज्यो से ,
MP : बसपा प्रत्याशी का हार्ट अटैक से निधन, चुनाव होगा स्थगित

 मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय सीट से बसपा प्रत्याशी अशोक भवाली का हार्ट अटैक से निधन हो गया। अब इस सीट पर चुनाव स्थगित होगा। कलेक्टर ने इसके लिए चुनाव आयोग को जानकारी दी है। मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, शहडोल और सीधी में 19 अप्रैल को पहले चरण के तहत मतदान होगा। बैतूल संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे अशोक भलावी का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। बैतूल से 14 किमी दूर ग्राम सोहागपुर निवासी अशोक भलावी को दोपहर करीब दो बजे सीने में दर्द होने पर स्वजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक मनीष लश्करे ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।अधिनियम की धारा 52 (2) के अनुसार, अगर किसी मान्यता प्राप्त राज्य या राष्ट्रीय पार्टी की ओर से मैदान में उतारे गए उम्मीदवार की मतदान से पहले मौत हो जाती है तो निर्वाचन अधिकारी उस सीट पर मतदान स्थगित कर देता है और नई तारीख की घोषणा बाद में की जाती है।

बता दें, बैतूल लोकसभा में विधानसभा आठ सीटें आती हैं। बैतूल सीट पर पहला चुनाव 1951 में हुआ। पहले चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। 1967 और 1971 के चुनाव में भी कांग्रेस ने बैतूल सीट जीती। 1977 के चुनाव में भारतीय लोकदल ने बैतूल सीट पर जीत हासिल की। 1980 में कांग्रेस ने वापसी कर फिर यह सीट जीती। 1984 में भी कांग्रेस को जीत मिली। बीजेपी ने पहली बार 1989 में जीत हासिल की। आरिफ बेग ने कांग्रेस के असलम शेरखान को हराकर यहां पर बीजेपी को पहली जीत दिलाई थी। 

 

 
 
 

Share This News :