कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने छोड़ी पार्टी, संजय निरुपम ने भी किया पलटवार
लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, देश में सियासी माहौल भी गर्माता जा रहा है। इस बीच, गुरुवार का दिन अहम होने जा रही है। सभी प्रमुख दलों के स्टार प्रचारकों का धुआंधार चुनाव प्रचार जारी है। आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। एक-दूसरे के दलों के प्रमुख नेताओं को अपने में शामिल करने की होड़ मची है। दावे और वादे किए जा रहे हैं। बता दें, इस बार पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है, वहीं 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा। 4 जून को नतीजे घोषित होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ का इस्तीफा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर कहा कि सनातन को गाली नहीं दे सकता। देश के वेल्थ क्रिएटर को गाली नहीं दे सकता।
महाराष्ट्र कांग्रेस में संजय निरुपम को लेकर बवाल जारी है। पार्टी ने निष्कासित किया तो निरुपम ने गुरुवार को पलटवार किया। उन्होंने एक्स पर लिखा- ऐसा लगता है कि कल रात पार्टी को मेरा त्यागपत्र मिलने के तुरंत बाद उन्होंने मेरा निष्कासन जारी करने का निर्णय लिया। इतनी तत्परता देखकर अच्छा लगा।