Home > अपना शहर ,
स्वच्छ ग्वालियर के लिये नारी शक्ति का आगे आना आवष्यक: श्री श्री दंदरौआ महाराज

स्वच्छता जागरूकता अभियान

स्वच्छ ग्वालियर एवं स्वस्थ्य ग्वालियर के लिये नारी शक्ति का आगे आना आवश्यक है यदि शहर की महिलायें यह ठान लें कि हमारी घर की तरह शहर भी स्वच्छ हो तथा सभी लोग स्वस्थ्य रहे तो ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है। उक्ताशय के विचार महंत श्री श्री दंदरौआ महाराज ने आज नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता जागरूकता रैली के दौरान पदमा कन्या विद्यालय की छात्राओं एवं शहर की महिलाओं को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छता अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर डाॅ. एम.एल. दौलतानी ने की। स्वच्छता रैली में विद्यालय की छात्र-छात्राओं सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकायें एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
पदमा विद्यालय में आयोजित स्वच्छता जागरूकता अभियान में आज पदमा विद्यालय में स्वच्छता गोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। गोष्ठी में दंदरौआ महाराज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे इस अवसर पर विद्यालय की अनेक बालिकाओं ने स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक कक्षा की 2-2 छात्राओं को स्वच्छता कैप्टन बनाया गया। छात्राओं को स्वच्छता बैज़ एवं कैप लगाकर सम्मानित किया गया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
स्वच्छता रैली में दंदरौआ महाराज ने दिलाया स्वच्छता का संकल्प
इस अवसर पर आयोजित स्वच्छता रैली में विद्यालय की लगभग 500 छात्राओं ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों से होकर रैली निकाली। रैली में छात्राओं के पास स्वच्छता की तख्तियां थी तथा सभी छात्रायें स्वच्छता के नारे लगाते हुये दुकानदारों एवं घरों की महिलाओं से स्वच्छता का आग्रह करती रही। वहीं रैली के दौरान दंदरौआ महाराज ने पूरे रास्ते रैली के आगे-आगे चलकर सभी दुकानदारों से स्वच्छता का आग्रह किया तथा अपने शहर को स्वच्छ ग्वालियर बनाने की अपील की। रैली में अनेक स्थानों पर शहर के नागरिकों द्वारा दंदरौआ महाराज का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया तथा स्वच्छता का संकल्प लिया। रैली पदमा विद्यालय से होकर कम्पू, राॅक्सी पुल, माधवगंज, महाराज बाड़ा, डीडवाना ओली सहित अन्य प्रमुख स्थानों से होते हुये वापिस पदमा विद्यालय पहुंची।
महात्मा गांधी का मुखौटा लगाकर दिया स्वच्छता का संकल्प
इस अवसर पर आयोजित स्वच्छता रैली में विद्यालय की लगभग 100 छात्राओं ने महात्मा गांधी जी का मुखौटा लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
दंदरौआ महाराज ने दिया नम्बर वन ग्वालियर का आर्शीवाद
स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम के दौरान दंदरौआ महाराज ने अपने वक्तत्व में सभी शहरवासियों से स्वच्छता का आग्रह करते हुए ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनने का आर्शीवाद दिया।

      

 

Share This News :