Home > राज्यो से ,
कांग्रेस की एक और सूची जारी
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। सूची के मुताबिक, अभय काशीनाथ पाटिल महाराष्ट्र के अकोला से और कादियाम काव्या वारंगल, तेलंगाना से चुनाव लड़ेंगे।
223 उम्मीदवारों के नामों का एलान 29 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी की थी। सूची के मुताबिक, सीपी जोशी राजस्थान के भीलवाड़ा से, दामोदर गुर्जर राजस्थान के राजसमंद से चुनाव लड़ेंगे।
27 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की थी। इसमें चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की चार लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन लोकसभा सीटें शामिल हैं।26 मार्च को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक लोकसभा सीट के लिए उममीदवारों का एलान कर दिया गया था।
19 अप्रैल से सात चरणों में होगा मतदान
लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।