Home > अपना शहर ,
ग्वालियर हाॅकी का गढ़ माना जाता है - महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

80वीं अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हाॅकी प्रतियोगिता  

नगर निगम द्वारा आयोजित 80वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता का उद्वघाट्न मुख्य अतिथि श्री विवेक नारायण शेजवलकर महापौर व अध्यक्षता श्री देवेन्द्रप्रताप सिंह तोमर (उपाध्यक्ष हाॅकी इण्डिया) द्वारा रेल्वे हाॅकी स्टेडियम तानसेन रोड़ पर किया गया। श्री तोमर द्वारा निगम द्वारा पूर्व आयोजित खेल आयोजनो से पिछले माह में आयोजित हुई अखिल भारतीय फुटवाॅल प्रतियोगिता की तैयारी व व्यवस्थाओ को लेकर खुशाी जाहिर की।
इस अवसर पर श्री सतीश बौहरे खेल प्रभारी नगर निगम, श्रीमती नीलिमा शिंदे एम आई सी सदस्य, व भाजपा नेता श्री रामेश्वर भदौरिया व श्री विनोद शर्मा, श्री कमल माखीजानी व पूर्व खिलाडी श्री भागीरथ शर्मा , श्री रमेश कांटे उपस्थित थे। अतिथियो द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर रंग विंरगे गुव्वारे आसमान में छोड़कर मैंच प्रांरभ की घोषणा की। इस मौके पर श्री प्रदीप वर्मा खेल अधिकारी नगर निगम, श्री ओमवीर सिंह रजिस्ट्रार आई टी एम, श्री ओवेश सिद्विकी सहा.खेल अधिकारी नगर निगम, श्री अयोध्याशरण शर्मा वरिष्ठ तैराकी कोच द्वारा अतिथियों का पुष्पगुछ भेंट कर स्वागत किया। वहीं शहर के अर्तराष्ट्रीय खिलाडी शिवेन्द्र सिंह व अरमान कुरैशीं को शाॅल व श्रीफल से अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रय का संचालन श्री निरंजन सिंह घुरैया व आभार प्रदर्शन श्री प्रदीप वर्मा द्वारा किया गया।
आज का उद्वघाट्न मैंच मध्य भारत हाॅकी ग्वालियर व यूनियन बैंक मुंबई के बीच हुया। जिसमें मेंजवान टीम ग्वालियर के एकमात्र खिलाडी अर्जुन शर्मा के द्वारा 34वे व 44वें मिनट में गोल किये। वही यूनियन बैंक मुंबई की तरफ से हरजीत सिंह
ने 28वें व 32वें मिनट में एंव साथी खिलाडी नितिन कुमार 57वें व अनिकेत मुथ्या ने 66वें मिनट में किए अतत मैंच का परिणाम 4-2 से यूनियन बैंक मुंबई के पक्ष में रहा।
आज का दूसरा मैंच यू पी हाॅस्टल लखनऊ व एल.एन.यू.पी.ई ग्वालियर के बीच खेला गया जिसमें यूपी हाॅस्टल लखनउ के राहुल राजबहार ने 7वें व 11वें बृजेष ने 13वें, विषाल ने 16वें, अंकित ने 17वें एवं रिषव ने 44वें मिनट में गोलकर मैच का स्कोर 6-0 किया। वहीं विपक्षी टीम एलएनआईपीयू ग्वालियर के खिलाडी एक भी गोल न कर सके।
आज के मैच
निगम खेल अधिकारी श्री प्रदीप वर्मा ने वताया कि दिंनाक 7/1/2017 शनिवार को 3 मैच खेले जायेगें। जिसमें जामिया मिलिया वि.वि. दिल्ली विरूद्व नार्दन रेल्वे दिल्ली (10ः30) बजे, दूसरा एन.सी.आर झांसी विरूद्व, सैल उड़ीसा (1ः00 बजे) तीसरा मैच साउथ सेन्ट्रल हैदरावाद विरूद्व यूपी हाॅस्टल लखनउ (3ः00) बजे खेल जायेगें।

    

Share This News :