Home > राज्यो से ,
रामलीला मैदान में पूरे विपक्ष ने साथ फूंका चुनावी बिगुल, रैली के माध्यम से किया शक्ति प्रदर्शन
रामलीला मैदान में गठबंधन की महारैली से आम आदमी पार्टी का कद बढ़ता नजर आया। गठबंधन की राजनीति में आप की अहमियत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पहली बार जांच एजेंसियों पर दुरुपयोग का आरोप लगाकर पूरा गठबंधन एकजुट नजर आया। इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री जब इस्तीफा देकर जेल गए थे तो विपक्ष इतना मुखर नहीं हुआ था।