Home > अपना शहर ,
नगर उदय अभियान के तहत सरकार घर-घर जाकर दे रही है मदद – श्रीमती माया सिंह

नगरीय विकास मंत्री ने किया सामुदायिक भवन व सीसी रोड़ का लोकार्पण 

किसी को अपना हक मांगने की जरूरत न पड़े, प्रदेश सरकार द्वारा इसी मकसद से नगर उदय अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सरकार हर वार्ड में जाकर जरूरतमंदों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करा रही है।  à¤¶à¤¹à¤°à¤µà¤¾à¤¸à¥€ इस अभियान का लाभ उठाने के लिए आगे आयें। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कही। श्रीमती माया सिंह शुक्रवार को शहर के वार्ड-28 स्थित महात्मा फुले नगर, मेहरा कॉलोनी में सामुदायिक भवन और सीसी रोड के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी।

विपश्यना बुद्ध विहार के नाम से निर्मित इस सामुदायिक भवन और सीसी रोड का निर्माण लगभग 9 लाख 6 हज़ार की लागत से किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने की।

नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि ख़ुशी की बात है कि साझा प्रयासों से ग्वालियर शहर पूरे प्रदेश में पहला ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) शहर घोषित हुआ है। उन्होंने आव्हान किया कि इसी तरह स्वछ्ता की परीक्षा में भी ग्वालियर को अव्वल बनाने में सभी शहरवासी सहयोगी बनें। इसके लिए सभी को अपना घर, गली, मोहल्ला, सड़क और पार्कों को साफ़-सुथरा रखना होगा।

श्रीमती माया सिंह ने कहा सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनायें बनाई हैं। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद परिवारों को सरकार पक्के घर बनाकर दे रही है। उन्होंने कहा शहरों की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखकर सरकार ने ऐसी रणनीति बनाई है, जिससे बुनियादी सुविधाओं के लिए धन की कमी नहीं पड़े।

       महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा अमृत योजना के तहत शहर की सभी बसाहटों में पेयजल व सीवर की समस्या का स्थाई रूप से समाधान किया जायेगा। साथ ही स्मार्ट सिटी योजना के तहत बाड़ा के साथ-साथ पूरे शहर में सुनियोजित ढंग से विकास कार्य अंजाम दिए जाएंगे।

नगर निगम सभापति श्री राकेश माहौर ने कहा कि प्रदेश सरकार महात्मा फुले के सपनों को सही मायने में साकार कर रही है। सरकार ने जहां पिछड़े तबकों के कल्याण के लिए योजनायें बनाईं हैं वहीँ बालिका शिक्षा के लिए भी महती प्रयास किये हैं।

कार्यक्रम में श्री देवेश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। स्वागत उदबोधन स्थानीय पार्षद श्री पुरुषोत्तम टमोटिया ने दिया। इस अवसर पर पार्षदगण सर्वश्री धर्मेंद्र राणा, दिनेश दीक्षित, पोहप सिंह व शिवराम जाटव, वरिष्ठ पार्षद श्री अनिल त्रिपाठी तथा श्री अशोक जादौन व श्री नरेन्द्र त्रिपाठी समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे। आरंभ में अतिथियों ने फीता काटकर सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

न्यू गोविंदपुरी में जन संवाद कर सुनी समस्यायें

      नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह शुक्रवार के सायंकाल शहर के वार्ड क्रं.29 के अंतर्गत सचिन तेंदुलकर मार्ग के समीप स्थित न्यू गोविंदपुरी भी पहुँचीं। उन्होंने यहाँ जन संवाद कर लोगों की समस्यायें सुनीं। साथ ही इन समस्याओं को समयबद्ध कार्यक्रम के तहत निराकरण करने का भरोसा दिलाया।

  

Share This News :