Home > राज्यो से ,
कांग्रेस मप्र के लिए छह प्रत्याशी कर सकती है घोषित, यह नाम रेस में सबसे आगे

भोपाल। कांग्रेस की बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होगी। इसमें मध्‍य प्रदेश की शेष छह लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर घोषित किए जाएंगे। इनमें मुरैना, ग्वालियर, गुना, विदिशा, दमोह और खंडवा सीट शामिल है। इस बार पार्टी प्रदेश की 29 लाेकसभा सीटों में से 28 पर चुनाव लड़ रही है।खजुराहो सीट समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भाग लेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि खजुराहो सीट को छोड़कर मप्र की 29 लोकसभा सीटों में से अभी तक 22 सीटों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। इनमें अधिकांश सीटों पर नए चेहरों को पार्टी ने अवसर दिया है। 10 सीटों पर कांग्रेस नए चेहरों के साथ चुनाव मैदान में है। कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों को भी लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। अंचल की तीन सीटों में ग्वालियर में प्रवीण पाठक ,गुना में वीरेंद्र रघुवंशी और मुरैना में सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू सबसे मजबूत उम्मीदवार बताये जा रहे हैं .हांलाकि गुना से अरुण यादव का नाम भी तेजी से उभरकर सामने आया  है .इन तीन सीटों पर एक ब्राह्मण ,एक क्षत्रिय और एक पिछड़ेवर्ग को टिकिट देना तय मन जा रहा है .

 

 

 

Share This News :