भस्मआरती के समय लगी आग, 14 घायलों में से नौ इंदौर में भर्ती,हादसे के समय मंदिर में था सीएम का बेटा
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। पुजारी सहित 14 लोग झुलस गए। आरती के दौरान गुलाल उड़ाने की वजह से आग भड़की।मंदिर में उस समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई। कुछ लोगों ने अग्निशामकों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।
कमेटी करेगी जांच
उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोई भी गंभीर नहीं है। सभी स्टेबल हैं। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। कमेटी तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट दी सौंपेगी।
हादसे में भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत, कमल जोशी, सत्यनारायण सोनी, रमेश, शुभम, विकास, मनोज शर्मा, सोनू राठौर, राजकुमार बैस, मंगल समेत 14 सेवक और पुजारी झुलस गए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
महाकाल मंदिर में भस्मआरती के दौरान झुलसे 13 पुजारियों और सेवादारों में से 9 को इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार पुजारियों की हालत ठीक है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को जरूरी निर्देश दिए।
सीएम यादव भी पहुंच रहे इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर के जरिए भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। इंदौर पहुंचकर वे अरविंदो अस्पताल जाएंगे और महाकाल मंदिर हादसे में झुलसे पुजारी और सेवादारों से मुलाकात कर हाल-चाल जानेंगे।सीएम यादव ने घटना को बताया दुखद
मप्र के सीएम मोहन यादव महाकाल मंदिर में लगी आग में झुलसने वाले पीड़ितों से मिलने इंदौर के अरविंदो अस्पताल पहुंचे। उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। सीएम यादव ने घायलों से मुलकात कर उनका हाल जाना और फिर डॉक्टरों से भी चर्चा की।
आग लगने की घटना में ये 14 लोग हुए घायल

