Home > राज्यो से ,
22 सीटों पर BJP-कांग्रेस के इन उम्मीदवारों में मुकाबला, सात सीटों पर तस्वीर साफ नहीं

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है, जबकि कांग्रेस ने 22 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मध्य प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया जारी है। राजनीतिक पार्टियों समेत अन्य प्रत्याशी 27 मार्च तक नामांकन कर सकते हैं। पहले चरण में प्रदेश की छह सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा प्रदेश की सभी 29 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है, जबकि कांग्रेस ने 22 सीटों पर प्रत्याशी उतरे हैं। छह सीटों पर उम्मीदवारों के एलान का इंतजार हैं। वहीं, एक सीट भाजपा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए छोड़ दी है। ऐसे में अब 22 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के चेहरे सामने आ गए हैं।  

22 सीटों पर ये आमने-सामने
 

लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी
भिंड फूल सिंह बरैया संध्या राय
टीकमगढ़ पंकज अहिरवार वीरेंद्र कुमार खटीक
सतना सिद्धार्थ कुशवाहा गणेश सिंह
सीधी कमलेश्वर पटेल डॉ. राजेश मिश्रा
मंडला ओंकार सिंह मरकाम फग्गनसिंह कुलस्ते
छिंदवाड़ा नकुलनाथ बंटी साहू
देवास राजेंद्र मालवीय महेंद्र सिंह सोलंकी
धार राधेश्याम मुवेल सावित्री ठाकुर
खरगोन पोरलाल खरते गजेंद्र उमराव सिंह पटेल
बैतूल रामू टेकाम दुर्गादास उइके
भोपाल  अरुण श्रीवास्तव  आलोक शर्मा
इंदौर अक्षय कांति बम शंकर लालवानी
शहडोल  फुंदेलाल मार्को हिमाद्री सिंह
उज्जैन-आलोट महेश परमार  अनिल फिरोजिया
राजगढ़ दिग्विजय सिंह  रोडमल नागर 
नर्मदापुरम  संजय (संजू) शर्मा  दर्शन सिंह 
रीवा नीलम मिश्रा जनार्दन मिश्र 
सागर  चंद्रभूषण सिंह बुंदेला राजबहादुर सिंह
रतलाम  कांतिलाल भूरिया अनिता नागर सिंह चौहान
मंदसौर दिलीप सिंह गुर्जर  सुधीर गुप्ता
जबलपुर दिनेश यादव आशीष सिंह
बालाघाट सम्राट सारस्वत भारती पारधी  6

Share This News :